फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव और सहालग के मौसम में महंगी हो गई फूलों की महक

विज्ञापन
ऊदल चौक में फूल खरीदते लोग। - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
महोबा। चुनाव प्रचार को लेकर जिले में वीआईपी नेताओं, स्टार प्रचारकों के आने का दौरे जारी है। सहालग भी जोरों पर चल रही है। ऐसे में फूलों की मांग बढ़ी है। बाजार में फूलों के दाम दोगुना तक पहुंच गए हैं। महोबा के बाजार में इंदौर और कानपुर से फूल पहुंच रहे है।
विज्ञापन

इन दिनों में नेताओं के आगमन पर फूल मालाओं के आर्डर खूब हो रहे हैं। रोजाना कोई न कोई नेता शहर में दस्तक दे रहा है। तो कहीं प्रत्याशियों के स्वागत के लिए फूल खरीदे जा रहे हैं। वोट और समर्थन जुटाने के लिए गली-गली घूम रहे प्रत्याशियों को भीड़ से अलग दिखाने को उनके समर्थक उन्हें मालाओं से लाद रहे हैं। जनसंपर्क के दौरान कई जगहों पर माला पहनाकर प्रत्याशियों का स्वागत हो रहा है। इन सभी में सबसे ज्यादा इस्तेमाल गेंदे का हो रहा है। ये अन्य की अपेक्षा कुछ सस्ते हैं। आम दिनों में 30 से 40 रुपये किलो बिकने वाले गेंदा अब 140 रुपये किलो बिक रहा है। वहीं माला के दामों में चार से पांच गुना बढ़ोतरी हुई है। यह 40 से 45 रुपये प्रति मीटर बिक रही है। पहले आठ से दस रुपये में आसानी से मिल जाती थी।
इनसेट-
20 वाली गुलाब की माला 40 की हुई
ऊदल चौक में फूल की दुकान लगाने वाले सुशील का कहना है कि सहालग में इस बार भी गुलाब की मांग तेज है। आम दिनों में 60 से 80 रुपये किलो बिकने वाले गुलाब 200 रुपये किलों के भाव से बिक रहा है। माला के दाम तो आसमान छू रहे हैं। जो माला 15 से 20 रुपये में बिक रही थी वह अब 40 रुपये की है। गेंदा के फूल की माला भी 40 रुपये शुरूआत है। सिंगल गुलाब पैक 50 रुपये में बिक रहा है। इसी तरह पैकिंग गिफ्ट 200 रुपये से शुरू होकर 400 सौ रुपये तक में उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन गुना बढ़ गई आमदनी
सुशील का कहना है कि पहले एक दिन में एक हजार रुपये की बिक्री होती थी लेकिन इस समय तीन हजार से पांच हजार रुपये तक की बिक्री हो जाती है।
फूलों की खबर का जोड़
प्रति किलो के रेट
गेंदा- 30-40 140
गुलाब - 60-80 200
फूलों की माला के प्रकार
फूल दस दिन पहले के दाम - आज के दाम
गेंदा- 10-15 40-45
गुलाब- 20 50
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें