फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केबल फुंकने से तीन मोहल्लों की बिजली गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर (महोबा)। कस्बे के जमींदारी मोहल्ले में बिजली केबल जल जाने के तीन मोहल्लों में बिजली आपूर्ति ठप है। 12 घंटे बाद भी बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। इससे लोगों में आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन

गौरतलब हो कि सोमवार की रात करीब 12 बजे जमींदारी मोहल्ले में 440 वोल्ट की केबल जल गई थी। इससे मोहल्ला मनोहरगंज, बांसपहाड़िया, बड़ापुरा कि बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी। उपभोक्ताओं ने रात में ही विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया लेकिन बिजली आपूर्ति बहाल नहीं करा सके। पूरी रात लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। अवर अभियंता जयवीर सिंह का कहना है स्टोर में केबल नहीं है। मिलने पर जल्द बिजली आपूर्ति बहाल हो जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें