मेले में साक्षात्कर देते बेरोजगार अभ्यर्थी।
- फोटो : MAHOBA
महोबा। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, जिला सेवायोजन कार्यालय व जिला उद्योग केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में गुुुरुवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसमें पांच लोगों को रोजगार मिला।
आईटीआई व कौशल विकास आदि कोर्स से उत्तीर्ण 52 अभ्यर्थी पहुंचे। बाहर से कंपनी किशोरी ऑयल व किर्लोस्कर लिमिटेड के अधिकारियों ने बेरोजगारों का साक्षात्कार लिया। कंपनी के मानकों पर खरा उतरने वाले पांच अभ्यर्थियों का चयन किया गया। आईटीआई के प्रधानाचार्य राजकुमार ने बताया कि पांच पदों के लिए रोजगार मेले का आयोजन किया गया था। समय-समय पर मेलों के माध्यम से बेरोजगारों को रोजगार दिलाया जा रहा है।