महोबा। जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेेश परीक्षा 11 अगस्त को 10 केंद्रों पर होगी। नवोदय विद्यालय की प्राचार्या शाबाना सिद्दीकी ने बताया कि अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंचा दिए गए हैं। प्रवेश पत्र नवोदय विद्यालय की वेबसाइट से भी डाउनलोड कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि परीक्षा के लिए जीजीआईसी पनवाड़ी, नेहरू इंटर कालेज पनवाड़ी, जनतंत्र इंटर कालेज कुलपहाड़, जीआईसी जैतपुर, जीजीआईसी जैतपुर, जीआईसी चरखारी, जीजीआईसी चरखारी, डीएवी इंटर कालेज महोबा, जीआईसी महोबा व जीजीआईसी महोबा को केंद्र बनाया गया है। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों पर एक घंटे पहले पहुंचना होगा। 11:30 बजे के बाद परीक्षा केंद्रों में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। (संवाद)