फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधी अधूरी दुकानों के लगे ही दीपावली मेले का हुआ शुभारंभ

विज्ञापन
मेले के लिए तैयार हो रही दुकानें। - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
महोबा। आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत सभी नगर निकायों में लगने वाले दीपावली मेले का आधी अधूरी तैयारियों के साथ शुभारंभ हो गया। नगर पालिका महोबा द्वारा डाक बंगला मैदान में लगाए गए मेले में पहले दिन अधिकांश सरकारी स्टाल तैयार हो सके, वहीं मेले में लोग नजर नहीं आए।
विज्ञापन

गुरुवार को शहर के डाक बंगला मैदान में नगरपालिका परिषद महोबा द्वारा आयोजित स्वनिधि दीपोत्सव/ दीपावली मेले का शुभारंभ डीएम मनोज कुमार की मौजूदगी में सदर विधायक राकेश गोस्वामी ने फीता काटकर किया।
विधायक ने बताया कि स्थानीय हुनरमंदों, लोक नृत्य, लोक गीतों एवं लोक कलाओं को प्रमोट करने के लिए यहा आयोजन किया जा रहा है। डीएम ने कहा कि मेले का मूल उद्देश्य पथ विक्रेताओं को मेला अवधि में अपनी आय
विज्ञापन

बढ़ाने के दृष्टिगत अधिकाधिक सामग्री/ वस्तु के विक्रय किये जाने का अवसर दिया जाना है। इस अवसर पर पूर्व सांसद गंगाचरण राजपूत, भाजपा जिला प्रभारी राम नरेश तिवारी, भाजपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह सेंगर, नगरपालिका
की चेयरमैन दिलाशा तिवारी, भाजपा जिला मंत्री ओम नारायण तिवारी, एसपी सुधा सिंह, सीडीओ डॉ. हरिचरन सिंह, एडीएम नमामि गंगे जुबेर बेग, एसडीएम सदर जितेंद्र सिंह, सीओ सदर राम प्रवेश राय आदि मौजूद रहे।
चरखारी संवाद के अनुसार दीपावली मेला का शुभारंभ गोवर्धन नाथजी मेला परिसर में पूर्व सांसद गंगाचरण राजपूत एवं जिला पंचायत अध्यक्ष जेपी अनुरागी ने फीता काटकर किया। एडीएम नमामि गंगे जुबेर बेग ने
योजनाओं की जानकारी दी। नगर पालिका अध्यक्ष मूलचंद अनुरागी सभी से मेले का लाभ लेने की अपील की है। इस मौके पर उप जिलाधिकारी रमेश कुमार, नगर पालिका अध्यक्ष मूलचंद अनुरागी, नगर पालिका अधिशासी अधिकारी केके सोनकर, व्यापार मंडल अध्यक्ष आनंद स्वरूप दमेले आदि उपस्थित रहे।
खरेला संवाद के अनुसार नगर पंचायत खरेला के अधिशासी अधिकारी केके सोनकर ने बताया कि दीपावली मेले का शुभारंभ किया जाना था, लेकिन गुरुवार की बंदी के कारण दंगल मैदान पर लगने वाले मेले में दुकानदार नहीं पहुचे। इसलिए शुक्रवार को मेले का शुभारंभ किया जाएगा।
कुलपहाड़ संवाद के अनुसार कुलपहाड़ स्वनिधि दीपोत्सव मेला कुलपहाड़ की सारी तैयारियां पूर्ण हो चुकी है। स्थानीय और बाहर से आए दुकानदारों द्वारा निर्धारित स्थल पर दुकान लगा ली गई है। मेले का उद्घाटन कुलपहाड़ चेयरमैन वंदना सिंह द्वारा शुक्रवार को किया जाएगा। स्थानीय लोगों में इस मेले को लेकर काफी उत्साह है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें