फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली से लौटी महिला में डेंगू की पुष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। जिले में डेंगू का पहला मामला सामने आया है। दिल्ली से लौटी महिला की जांच में डेंगू की पुष्टि हुई है। जिसे जिला अस्पताल में बने डेंगू वार्ड में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में ओपीडी में मरीजों की सुबह से ही भीड़ पहुंच रही है। वायरल फीवर, मलेरिया, टॉयफाइड के संदिग्ध मरीजों की जांच की जा रही है।
कबरई ब्लॉक के दिसरापुर गांव निवासी महिला मनीषा में डेंगू की पुष्टि हुई है। जिसको जिला अस्पताल के डेंगू वार्ड में भर्ती किया गया है। महिला अपने पति भरत कुमार और बच्चों के साथ दिल्ली में रहकर मेहनत मजदूरी का काम करती थी। पांच दिन पहले उसे बुखार आया तो उसे दिल्ली के एक अस्पताल में दिखाया जहां डेंगू की पुष्टि हुई। इसके बाद वह अपने परिवार के साथ गांव लौट आए। महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया गया है। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. आरपी मिश्रा ने बताया कि महिला अपने परिवार के साथ दिल्ली से लौटी है। जिसमें डेंगू की पुष्टि हुई उसे डेंगू वार्ड में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें