फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सप्रेस-वे से बसौठ को जोड़ने के लिए विधायक ने सीएम को लिखा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे से चरखारी-मुस्करा मार्ग के बसौठ गांव को जोड़े जाने के लिए सदर विधायक राकेश गोस्वामी ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। बताया इससे महोबा व हमीरपुर के कई गांवों के लोगों को एक्सप्रेस-वे से यात्रा करने में सुविधा रहेगी।
विज्ञापन

जिले के आठ गांवों से होकर गुजर रहे बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का निर्माण अंतिम चरण पर है। एक्सप्रेस-वे से चरखारी-मुस्करा मार्ग को बसौठ गांव के समीप जोड़े जाने की मांग लंबे समय से चली आ रही है। बुधवार को सदर विधायक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर बताया कि बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे में पड़ने वाले सभी जनपदों का विकास होगा। महोबा भी इसमें शामिल है। यदि एक्सप्रेस-वे को बसौठ गांव से जोड़ा जाता है तो चरखारी, कुलपहाड़, महोबा, खरेला अलावा जनपद हमीरपुर के मुस्करा समेत कई गांव के लोगों को यात्रा करने में सुविधा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें