महोबा। झांसी-मानिकपुर रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव नग्न अवस्था में मिला है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
थाना कबरई के सुरहा गांव निवासी गुरुदीन (20) परिजनों के साथ महोबा की न्यू सिटी कॉलोनी में दो वर्ष से किराये पर रह रहा था। वह महोबा में पेंटर का काम करता था। मृतक के भाई किशोरीलाल ने बताया कि सोमवार की शाम गुरुदीन घर से घूमने के लिए निकला था। पूरी रात वह घर नहीं लौटा। शरीर में एक भी कपड़े न होने के चलते भाई ने अज्ञात लोगों पर गुरुदीन की हत्या कर शव रेलवे ट्रैक पर फेंके जाने की आशंका जताई है।
कोतवाली प्रभारी बलराम सिंह का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारण स्पष्ट हो सकेंगे।