फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंग ने घर में घुसकर महिला ग्राम प्रधान को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
पनवाड़ी (महोबा)। ब्लॉक पनवाड़ी की ग्राम पंचायत महुआ इटौरा में दबंग ने महिला ग्राम प्रधान के घर में घुसकर गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। पुलिस से शिकायत करने जाते समय आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। जिसका ऑडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

महुआ इटौरा की ग्राम प्रधान गीतारानी राजपूत शुक्रवार को घर पर भवन का निर्माण करा रही थी। आरोप है कि तभी गांव का ही दबंग घर में घुस गया और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर दबंग ने उसके साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान निर्माण कार्य में लगे श्रमिक दौड़ पड़े। तब आरोपी मौके से भाग निकला। पति फूल सिंह के घर आने पर ग्राम प्रधान ने पूरी घटना बताई। आरोपी ने फूल सिंह के मोबाइल पर फोन कर गाली-गलौज करते हुए धमकी दी। जिसका ऑडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया। वायरल ऑडियो में आरोपी दस मिनट के अंदर जान से मारने की बात कह रहा है। उधर थानाध्यक्ष पनवाड़ी का कहना है कि तहरीर मिली है। मामले की जांच के लिए पुलिस टीम को गांव भेजा गया है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें