फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिंदगी भर के लिए थामा एक-दूजे का हाथ

विज्ञापन
नवदंपति जोड़ों को आर्शीवाद देते अतिथि। - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
कबरई (महोबा)। हिंदुत्व सुरक्षा सेना के तत्वावधान में मंगलवार को सर्वजातीय सामूहिक कन्या विवाह सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें चार जोड़े परिणय सूत्र में बंधे।
विज्ञापन

एक गेस्ट हाउस में आयोजित विवाह सम्मेलन में सुबह से ही वर व वधू पक्ष के लोग पहुंचे। अलग-अलग मंडपों में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ वैवाहिक रस्में कराईं गईं। इसके बाद वर-वधू ने एक-दूसरे को जयमाला पहनाकर अपना जीवनसाथी चुना। परसहा की पूनम का पारा गांव के लालाराम, जलालपुर बांदा की आरती का रीवन के वीरेंद्र, छिरका की आरती का मेरापुर के छोटेबाबू और हमीरपुर की रामसखी का भेड़ी, जलालपुर के रामजी के साथ विवाह हुुआ।
इस मौके पर हनुमान मंदिर मरहठी के महंत आदर्श शरण दास, मुखिया सिंह सेंगर, हिंदुत्व सुरक्षा सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंकित पाठक, प्रदेश मंत्री यतेंद्र सिंह कुशवाहा, जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, अर्पित तिवारी, युवराज सिंह, देवेंद्र, श्यामजी ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया। विदाई के दौरान सभी की आंखें नम हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें