फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने बैंकमित्र से पांच लाख लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर (महोबा)। इंडियन बैंक शाखा कुलपहाड़ के बैंकमित्र की कनपटी पर तमंचा लगाकर बाइक सवार बदमाशों ने पांच लाख रुपये, मोबाइल लूट लिया।
विज्ञापन

थाना श्रीनगर के भंडरा गांव निवासी महेशचंद्र साहू इंडियन बैंक शाखा कुलपहाड़ का बैंकमित्र है। वह कस्बा कुलपहाड़ में जनसेवा केंद्र का संचालन करता है। आधार कार्ड के माध्यम से उपभोक्ता पैसों की जमा-निकासी करते हैं। महेशचंद्र बुधवार की शाम पांच बजे जनसेवा केंद्र बंद कर बाइक से घर लौट रहा था। तभी श्रीनगर-सूपा मार्ग में नक्की कुइया के समीप अपाचे सवार दो नकाबपोश बदमाश पीछे से आए और भंडरा गांव जाने का मार्ग पूछने लगे। जैसे ही महेश चंद्र ने बाइक धीमी की, तो बदमाशों ने बाइक में पैर मारकर उसे गिरा दिया और तमंचा लगाकर बैंक में रखी पांच लाख रुपये की नकदी लूट ली। जाते समय बदमाश मोबाइल व बाइक की चाबी भी छीन ले गए।
विज्ञापन

बैंकमित्र ने थाना श्रीनगर पहुंच पूरी घटना बताई। तब पुलिस ने घटनास्थल पहुंच बदमाशों की तलाश की लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। पीड़ित ने घटना की तहरीर थाने में दी है। थानाध्यक्ष अनिल कुमार का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। बदमाशों की तलाश में पुलिस टीम को लगाया गया है। जल्द ही पर्दाफाश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें