घटना के बाद रोते बिलखते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कानपुर सागर राष्ट्रीय राजमार्ग में पचपहरा मोड़ के पास किसान को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कस्बा कबरई के मोहल्ला मोचीपुरा निवासी मैयादीन उर्फ दीना (58) सोमवार की सुबह करीब 9:30 बजे खेत की रखवाली करने जा रहा था। तभी हाईवे पर पचपहरा मोड़ के पास अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मारकर कुचल दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोग ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कबरई ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
हादसे के बाद भाग रहे ट्रक व चालक को लोगों ने पकड़ लिया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के पुत्र सुमेरा प्रसाद ने घटना की तहरीर थाना कबरई को दी हैं। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।