फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्याकांड के दो आरोपियों को भेजा जेल

Sun, 04 Dec 2016 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
विज्ञापन
हत्याकांड के दबोचे गए आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोतवाली चरखारी के ग्राम बगरौन के कछियनपुरा में दो दिन पहले लेनदेन के विवाद को लेकर ठेकेदार के पिता की गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले में नामजद दो आरोपियों को कोतवाली प्रभारी बलजीत सिंह ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। तीसरे आरोपी स्वामी कुशवाहा की तलाश जारी है।
विज्ञापन


आरोपियों के पास से तमंचा व कारतूस भी बरामद हुए हैं।ग्राम बगरौन के कछियनपुरा निवासी अमर सिंह और महोबा निवासी सलीम अहमद ठेकेदारी का काम करते हैं। दोनों के बीच पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया। दो दिसंबर की शाम अमर सिंह का पिता मनप्यारे घर पर था। तभी सलीम पुत्र कलीम,

कल्लू पुत्र रामेश्वर, व स्वामी कुशवाहा मनप्यारे के दरवाजे पहुंच गए थे। लेनदेन का विवाद बढ़ने पर मनप्यारे की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के पुत्र धर्मदास उर्फ राजू ने तीनों आरोपियों के खिलाफ कोतवाली चरखारी में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें