फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने लगाई फांसी, युवती ने आग

Tue, 02 Aug 2016 10:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
विज्ञापन
death
विज्ञापन
जिले में अलग अलग स्थानों पर हुई घटनाओं में एक युवक ने नशे की हालत में फंासी लगाकर जान दे दी। वहीं, ग्राम खम्हरिया में मानसिक रूप से बीमार युवती ने खुद को आग लगा ली। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना खन्ना के ग्राम खम्हरिया निवासी अनीता (20) पुत्री शिववरदानी अपने माता-पिता के साथ रहती थी। वह
विज्ञापन


मानसिक रूप से परेशान रहती थी। मंगलवार को उसने घर में खुद को आग लगा ली। परिजन और ग्रामीण आग बुझाने दौड़े लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई। मृतका के पिता शिववरदानी ने थाना खन्ना में दी तहरीर में बताया कि बेटी मानसिक रूप से परेशान रहती थी। उसका इलाज भी चल रहा था इसी कारण उसने आग लगा ली। दूसरी घटना में थाना

महोबकंठ के ग्राम कनकुआ में युवक राजबहादुर (22) गांव के बाहर लगे पेड़ में फांसी लगा ली। चरवाहों ने इसकी सूचना मृतक के परिजनों को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता घनश्याम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका बेटा शराब का आदी था। नशे के कारण उसने फांसी लगा ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें