फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक रात में सात दुकानों से लाखों की चोरी

Tue, 02 Aug 2016 10:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
विज्ञापन
दुकान में टूटी दीवार ‌दिखाते दुकानदार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चोरों ने एक ही रात में सात दुकानों को निशाना बनाते हुए लाखों का माल चोरी कर लिया। सुबह दुकान पहुंचे दुकानदारों ने जब माल गायब देखा तो उनके होश उड़ गए। पीड़ितों ने घटना की तहरीर कोतवाली को दी है। सूचना के बाद भी कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण नही किया। शहर के  मोहल्ला गांधीनगर में कृष्णा अमृत कल्याण मंडपम के सामने डेंटिंग,
विज्ञापन


मोटर पार्ट्स व खराद मशीन की दुकानें है। सोमवार की देर शाम दुकानदार रोज की तरह अपनी दुकानें बंद कर घर चले गए। रात में चोर एक दुकान में दीवार तोड़कर अंदर घुसे। इसके बाद चोरों ने अंदर ही अंदर दीवारें तोड़ते हुए एक साथ सात दुकानों को अपना निशाना बनाया। चोर मशीनों के कीमती पुर्जे सहित लाखों का माल चोरी कर ले गए। मुहम्मद जाकिर की

दुकान से हैड, गैस वेल्डिंग पत्ती, सिलेंडर का रेगुलेटर, तांबा, पीतल सहित करीब 20 हजार का माल चोरी कर लिया। वहीं, विक्रांत विश्वकर्मा, अशीद अंसारी, अमित कश्यप, चंद्रशेखर राजपूत, उत्तम सेन, सुरेश सोनी की दुकानों से लाखों रुपये का कीमती सामान पार कर दिया। पीड़ितों ने बताया कि कोतवाली पुलिस को मामले की सूचना दिए जाने के बाद भी कोई जांच
विज्ञापन


पड़ताल करने नही आया। एक साथ सात दुकानों से हुई लाखाें की चोरी की घटना से व्यापारियों में आक्रोश है। कोतवाली प्रभारी अनीता चौहान का कहना है कि घटनाओं की जांच कराई जा रही है। शीघ्र ही चोरों को गिरफ्तार कर खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें