ग्राम भंडरा में मकान बटवारे को लेकर सगे भाइयों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट में तीन भाइयों सहित छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गांव भंडरा निवासी रमेश पुत्र बालादीन का अपने भाई अनंतराम से मकान के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। रविवार की शाम दोनों के बीच इसी मामले को लेकर कहासुनी हो गई। एक पक्ष से अनंतराम अपने भाई दशरथ व दूसरे पक्ष से रमेश उनके पिता बालादीन, मेवालाल, जितेंद्र, धर्मेंद्र ने हमला बोल दिया। मारपीट में दशरथ, उमापत, चंचल, बालादीन, मेवालाल व जितेंद्र को गंभीर चोटें आई है।
दोनों पक्षों ने थाने में एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा है। थाना प्रभारी का कहना है कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।