फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से छेड़खानी, तहरीर दी

Sun, 09 Apr 2017 10:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
RAPE
विज्ञापन
शहर के मोहल्ला महतवाना में घर के दरवाजे पर झाड़ू लगा रही किशोरी से छेड़खानी किए जाने का विरोध करने से नाराज दबंगों ने किशोरी की मां का गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया। परिजनों ने कोतवाली में तहरीर सौंपी। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने तहरीर बदलवाकर एनसीआर दर्ज की है।
विज्ञापन



शहर के मोहल्ला महतवाना निवासी एक किशोरी रविवार की सुबह दरवाजे पर झाड़ू लगा रही थी। तभी मोहल्ले के चार युवक उससे अभद्रता करने लगे।  पीड़िता शोर मचाते हुए अंदर चली गई इस पर  युवकों ने घर में घुसकर उसके साथ मारपीट की। किशोरी की मां उसे बचाने की कोशिश की तो दबंगों ने उसका गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए।


किशोरी ने परिजनों के साथ शहर कोतवाली पहुंच घटना की तहरीर सौंपी, लेकिन पुलिस ने तहरीर बदलवा कर महज मारपीट की बात लिखवाई और मामूली धाराओं में एनसीआर दर्ज कर दी। पीड़ित परिवार का कहना है कि दबंगों द्वारा उनसे साथ दो बार पहले भी मारपीट की जा चुकी है। शहर कोतवाल पंकज पांडेय का कहना है कि  तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें