थाना अजनर के ग्राम मगरिया में जमीन पाने की चाहत में मां की सेवा करने को लेकर दो सगे भाइयों में मारपीट हो गई। घटना में दोनों भाइयों की पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। दोनों पक्षों की ओर से थाना अजनर में तहरीर सौंप दी गई है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है। एक अन्य घटना में
महिला से मारपीट किए जाने पर दो पक्षों में विवाद हो गया।ग्राम मगरिया निवासी गनेशा व रामप्रसाद दोनों सगे भाई हैं। गनेशा व रामप्रसाद की मां तिजिया के नाम दो बीधा जमीन है। मां तिजिया का कहना है कि जो पुत्र उसकी सेवा करेगा वह अपनी भूमि उसी के नाम करेगी। मां की सेवा करने को लेकर
गनेशा व रामप्रसाद के बीच विवाद हो गया। एक दूसरे पर लाठी डंडों से हमला किए जाने पर गनेशा की पत्नी पार्वती व रामप्रसाद की पत्नी लाडकुंवर बीच बचाव करने लगी जिससे पार्वती व लाडकुंवर गंभीर रूप से घायल हो गई। दोनों भाइयों ने थाना अजनर पहुंच एक दूसरे के खिलाफ घटना की तहरीर सौंपी।
दूसरी घटना थानाक्षेत्र के ग्राम रामूपुरा की हैै। यहां की निवासी पार्वती पत्नी रमेश पटेल भैंस चराने के लिए खेतों की ओर गई थी रास्तें में गांव के ही रामपाल ने गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दी। जिससे दोनों पक्षों में विवाद हो गया। तहरीर मिलने के बाद पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है।