फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोबा में ट्रैक पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

Wed, 15 Feb 2017 11:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
चटकी पटरी की मरम्मत करते रेलवेकर्मी - फोटो : amarujala
विज्ञापन
झांसी-मानिकपुर रेल लाइन पर आउटर के पास बुधवार की सुबह रेलवे ट्रैक पर एक युवक का अज्ञात शव पड़ा पाया गया। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उसके शरीर पर चोटों के निशान पाए गए जिससे युवक की हत्या कर शव ट्रैक पर फेंकने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन



बुधवार की सुबह महोबा रेलवे स्टेशन से पहले आउटर पर ट्रैक में युवक का शव पड़ा देख लोगाें की भीड़ जमा हो गई। लोगाें ने घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। तलाशी लेने पर युवक के कपड़ों की जेब से टिकट बरामद हुआ।

टिकट हरपालपुर से महोबा तक का था। युवक के शरीर पर चोटों के निशान होने के चलते युवक की पहले मारपीट करने और बाद में ट्रेन से फेंकने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें