फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धड़ल्ले से चल रहा बालू का अवैध खनन

Tue, 09 Jan 2018 10:58 PM IST
mahoba
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। जिले में बालू के पट्टे खत्म हो जाने के बाद भी धड़ल्ले से अवैध खनन जारी है। अब बालू माफिया जेसीबी मशीनाें के बजाय मजदूरों से घाटों पर बालू एकत्र करा रहे हैं और रात में ट्रैक्टरों से ढुलाई करा रहे हैं। सोमवार रात को खान निरीक्षक ईश्वर चंद्र और श्रीनगर पुलिस ने अवैध तरीके से बालू की ढुलाई कर रहे एक ट्रैक्टर और बाइक को जब्त कर लिया। अज्ञात लोगाें के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया।
विज्ञापन


गौरतलब है कि दिसंबर माह में जिले के सारे बालू के पट्टे खत्म हो गए थे लेकिन अभी भी बालू घाटों पर अवैध खनन जारी है। सबसे ज्यादा सिजरिया घाट, इटौरा, पहाड़िया घाटों में खनन जारी है। अब बालू माफियाआें ने मशीनों के बजाय दिहाड़ी पर मजदूरों से बालू का खनन कराना शुरू कर दिया है। मजदूर सारा दिन नदी के घाटों पर बालू के बड़े बड़े ढेर लगा देते है। जिन्हें रात में माफिया ट्रैक्टरों और डंपरो से भरकर ठिकाने लगा रहे हैं।

श्रीनगर प्रतिनिधि अनुसार सोमवार को सिजरिया घाट से बालू लेकर रात में श्रीनगर की तरफ ट्रैक्टरों से आते समय थानाध्यक्ष उमापति मिश्रा, एसआई रमेश सिंह और खान निरीक्षक ईश्वरचंद्र ने हाइवे में चेकिंग अभियान शुरू किया। सख्ती देख एक बाइक छोड़कर भाग खड़ा हुआ। ट्रैक्टर चालक भी पुलिस को देखकर सड़क पर ही बालू उतारकर भाग गया। पुलिस ने ट्रैक्टर और बाइक को जब्त कर लिया है।
विज्ञापन



कुलपहाड़। क्षेत्र में चल रहे अवैध खनन को लेकर प्रशासन सक्रिय हो गया है। सोमवार की रात को उपजिलाधिकारी कुलपहाड़ ने पुलिस टीम के साथ चेकिंग अभियान चलाकर एक भाजपा पदाधिकारी का बालू से भरा ट्रैक्टर पकड़ लिया। चेक करने पर ट्रैक्टर चालक के पास बालू का रबन्ना और परिवहन के प्रपत्र नहीं पाए गए।

उपजिलाधिकारी के आदेश पर ट्रैक्टर सीज कर दिया गया। भाजपा के मंडल अध्यक्ष योगेंद्र मिश्रा ने एसडीएम पर सजातीय लोगों के ट्रैक्टर छोड़ने का आरोप लगाया। उधर एसडीएम राजेश यादव ने आरोप को निराधार बताते हुए कहा कि सरकार की नीति को सख्ती से लागू कराया जा रहा है। आरोप निराधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें