फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराधियों को पहचान कर सलाखों के पीछे भेंजे-आईजी

Wed, 24 Aug 2016 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
विज्ञापन
पुलिस लाइन में समीक्षा बैठक लेते आईजी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महोबा। इलाहाबाद जोन के पुलिस महानिरीक्षक डा. केएस प्रताप कुमार ने कहा कि अपराधियों को संरक्षण देने वाले बख्शे नही जाएंगे। उन्होंने कहा कि अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई कर उन्हें सलाखों के पीछे भेंजे और नए अपराधियों को चिंहित करें। आईजी मंगलवार को पुलिस लाइन सभागार में पुलिस अधिकारियों और थानाध्यक्षों की समीक्षा बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि अभियान चलाकर अपराधियों पर कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि जिस क्षेत्र में जुआ पकड़ा गया वहां के थानाध्यक्ष जिम्मेदार होंगे। उन्होंने महिला उत्पीड़न की घटनाएं रोकने पर विशेष जोर दिया और कहा कि पुलिस थानों में आने वाले पीड़ितों से अच्छा व्यवहार करे। किसी भी निर्दोष व्यक्ति को न फंसाया जाए। निर्देश दिए कि महिला उत्पीड़न रोकने के लिए तत्काल कार्रवाई करें। हाइवे पर एलर्ट रहने और पेट्रोलिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुराना ढर्रा नही चलेगा। अपराधी किस्म के लोगों की सूची तैयार कर उनके खिलाफ कार्रवाई करें। इस मौके पर डीआईजी ज्ञानेश्वर तिवारी, पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह, सीओ सदर धनंजय कुशवाहा, सीओ कुलपहाड़ और चरखारी के अलावा सभी थानाध्यक्ष मौजूद रहे।
विज्ञापन



21 पुलिस कर्मचारियों को किया सम्मानित
इलाहाबाद जोन के आईजी डा. केएस प्रताप कुमार ने जिले में अच्छा काम करने वाले थानाध्यक्षों सहित 21 पुलिस कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। सम्मान पाने वालों में सीओ सदर धनंजय कुशवाहा, थानाध्यक्ष श्रीनगर नंदलाल भारती, एसओ कबरई अमित भडाना, कोतवाली कुलपहाड़ प्रभारी सतीषचंद्र शुक्ला, एसएसआई महोबा केपी सिंह, एसआई मु. आरिफ, एसआई वीरप्रताप, ब्रजेश पाठक, दिलीप मिश्रा, सर्विलांस सेल के रमेश पटेल, थाना प्रभारी अजनर अंकुर जायसवाल, प्रभारी सीसीटीएनएस वीरेंद्र सिंह, सर्विलांस सेल के अरुण यादव, हेड कांस्टेबिल देवेंद्र सिंह, सुनील कुमार व कमलेश कबरई, रहीश कुमार, मासूक अली सहित 21 कर्मचारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें