फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति ने पत्नी को गोली से उड़ाया

Wed, 12 Oct 2016 10:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
विज्ञापन
मृतका के पति को ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के ग्राम अटघार में दहेज की मांग पूरी न करने पर पति ने पत्नी को घर पर ही गोली से उड़ा दिया। घटना की सूचना ग्रामीणों ने मृतका के मायके वालों को दी। जिसके बाद मृतका के पिता ने थाना खन्ना में पति व सास-ससुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है। पुलिस ने मृतका के पति को गिरफ्तार कर
विज्ञापन


लिया है। जबकि सास और ससुर फरार हैं। पुलिस सास और ससुर को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है। घटना की सूचना मिलते ही सीओ सदर धनंजय कुशवाहा और थानाध्यक्ष अनीता चौहान ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का जायजा लिया।  मध्य प्रदेश के छतरपुर जनपद के लवकुश नगर निवासी

हरिदास ने 21 फरवरी 2015 को अपनी बेटी पूजा (22) की शादी जनपद महोबा के ग्राम अटघार निवासी पंचमलाल कुशवाहा के बेटे भूपत कुशवाहा के साथ की थी। मृतका के पिता ने थाना खन्ना में दी तहरीर में बताया कि शादी के बाद से ही पति और सास-ससुर कम दहेज मिलने की बात कहकर चार लाख
विज्ञापन


रुपये की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर बेटी पूजा को गोली मार कर मार डालने का आरोप लगाया। तहरीर के आधार पर थाना खन्ना में पति भूपत कुशवाहा, सास शिवकली और ससुर पंचमलाल कुशवाहा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। घटना की सूचना मिलते ही सीओ धनंजय कुशवाहा,

थानाध्यक्ष अनीता चौहान ने घटना स्थल का निरीक्षण कर शीघ्र ही मृतका की सास- ससुर को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए हैं। इस घटना से मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें