थाना के एक गांव में खेतों से शौचक्रिया कर लौट रही एक किशोरी को गांव का ही एक युवक रास्ते से खींचकर अपने घर ले गया और दुष्कर्म किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
गांव निवासी बारह वर्षीय किशोरी मंगलवार की सुबह शौचक्रिया के लिए खेतों की ओर गई थी। घर लौटते समय अपने घर के दरवाजे खड़ा दयाशंकर पुत्र बालकिशन किशोरी को खींचकर घर के अंदर ले गया और दुष्कर्म किया। बाद में किसी से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी।
परिजनों ने थाने में घटना की तहरीर सौंपी। पुलिस ने दयाशंकर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
अजनर महोबा। थाना अजनर के एक गांव में दूघ लेकर घर लोट रही 16 वर्षीय किशोरी से गांव के ही युवक उज्जवल ने छेड़खानी कर दी। शोर शराबा मचाने पर आरोपी भाग निकला। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने उज्जवल के खिलाफ छेड़खानी व पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।