फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांचवें दिन मिला तालाब में डूबे युवक का शव

Mon, 11 Dec 2017 11:39 PM IST
mahoba
विज्ञापन
शव बरामद होने के बाद पंचनामा करती पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
श्रीनगर (महोबा)।
विज्ञापन

थाना श्रीनगर के ग्राम बिलखी में पांच दिन पहले मछली पकड़ते समय नाव डूबने से लापता हुए युवक का शव सोमवार की सुबह बरामद किया गया।  
ग्राम बिलखी निवासी राम गोपाल (35) पुत्र मंगी रैकवार 6 दिसंबर को गांव के तालाब में मछली पकड़ने गया था।

तभी नाव डूबने से युवक तालाब में डूब गया था। ग्रामीण और गोताखोर जब युवक का सुराग नहीं लगा सके तो फतेहपुर से पीएसी टीम बुलाई गई थी। पीएसी टीम ने युवक की चप्पल व तौलिया बरामद करते हुए चुंबक के सहारे नाव बाहर निकाल ली थी
विज्ञापन

लेकिन युवक का सुराग नही लगा था।
पीएसी टीम ने पांचवे दिन तालाब से युवक का शव बरामद कर लिया। शव मिलते ही तालाब के तट पर मौजूद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। थाना श्रीनगर पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। शव मिलने के बाद पीएसी टीम लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें