अमर उजाला ब्यूरो
बेलाताल (महोबा)।
थाना अजनर के ग्राम कुड़ई में देर रात निर्माणाधीन शौचालय के खुले टैंक में गिरकर महिला की मौत हो गई। घटना से परिजनाें में कोहराम मच गया।
ग्राम कुड़ई निवासी किरन (35) पत्नी मिथलेश सोनी रविवार की रात खेतों की ओर जा रही थी। तभी पड़ोस में भवन निर्माण में शौचालय के लिए खोदे गए गड्ढे में किरन गिर गई। दो घंटे तक महिला के घर न लौटने पर परिजनों को आशंका हुई तब उन्होंने खोजबीन शुरू की। सुबह महिला का शवर निर्माणाधीन शौचालय टैंक में पड़ी मिली। डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों का अस्पताल में रो रोकर बुरा हाल रहा। इधर टैंक खुला छोड़े जाने से स्थानीय लोगों में आक्रोश है। ग्रामीणों का आरोप है कि लापरवाही में शौचालय टैंक खुले रहते है।