फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर किशोरी से छेड़खानी

Fri, 12 Aug 2016 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
विज्ञापन
छेड़खानी।
विज्ञापन
कस्बा चरखारी के एक मोहल्ले में मां के साथ सो रही किशोरी से दो युवकों ने घर में घुसकर छेड़खानी की। शोर मचाने पर आरोपी भाग गए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ छेड़खानी का मुकदमा दर्ज किया है। कस्बा चरखारी के एक मोहल्ला निवासी 15 वर्षीय किशोरी घर के आंगन में अपनी मां के साथ सो रही थी। आरोप है कि मोहल्ला धनुषधारी
विज्ञापन


निवासी ललित कुमार पुत्र मातादीन अपने साथी सूरज के साथ मकान की दीवार फांदकर अंदर घुस आया और किशोरी के साथ छेड़खानी करने लगा। किशोरी के शोर मचाने पर परिजन जाग गए और आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया। लेकिन वह मौके से भागने में कामयाब रहे। पीड़ित किशोरी ने शुक्रवार को परिजनों के साथ कोतवाली पहुंच घटना की नामजद

तहरीर सौंपी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने ललित कुमार व सूरज के खिलाफ छेड़खानी का मुकदमा पंजीकृत किया है। कोतवाली प्रभारी बलजीत सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें