महोबा/कनकुआ। दो दिन पहले जांच करने पहुंचे नायब तहसीलदार कुलपहाड़ और होमगार्डों की मौजूदगी में दबंगों ने होमगार्डों से तीन बालू से भरे ट्रैक्टर और जेसीबी मशीनें छीनकर ले गए थे। जिस पर नायब तहसीलदार लाखनलाल राजपूत ने पांच लोगों के खिलाफ थाना पनवाड़ी में मुकदमा दर्ज करा दिया है। इससे हड़कंप मच गया।
गौरतलब है कि पनवाड़ी क्षेत्र में बिना लाइसेंस के चल रहे डंपों से बालू निकाले जाने की शिकायत मिलने पर दो दिन पहले नायब तहसीलदार, लेखपाल होमगार्डों के साथ हैवतपुरा खंगारन पहुंचे। जहां पर बिना रायल्टी और कागजातों के ट्रैक्टर बालू लिए जा रहे थे। जिन्हें पकड़कर होमगार्डों के हवाले कर दिया गया और नायब तहसीलदार पास में चल रही जेसीबी मशीनों के पास जाने लगे। तभी गांव के दबंग ने होमगार्डों से ट्रैक्टर छीन ले गए थे। लौटकर आए तहसीलदार ने देखा तो ट्रैक्टर गायब थे। इस पर नायब तहसीलदार ने थाना पनवाड़ी में कुंवरलाल, भूपेंद्र, रतन सिंह, मनीष सहित पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है।
उधर लेखपाल परशुराम कुशवाहा ने चारागाह की भूमि पर अवैध खनन करने पर खनन माफिया कालीचरण, भूपेंद्र, मिथिला देवी, राजकुुमार, करोड़ा, नंदराम, धर्मेंद्र, अश्विनी सहित आठ लोगों के खिलाफ खान एवं खनिज अधिनियम 21 (4) सार्वजनिक सम्पत्ति नुकसान निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करा दिया है। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
होमगार्डों से ट्रैक्टर छीनकर ले जाने पर पांच पर रिपोर्ट
-चारागाह की जमीन पर अवैध खनन करने पर आठ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो