फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांवटा मोबाइल चोरी मामले में पुलिस टीम की पड़ोसी राज्यों में दबिश

विज्ञापन
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा में मोबाइल शोरूम में चोरी की वारदात में शामिल आरोपियों तक पहुंचने के लिए पांवटा पुलिस कार्रवाई में जुट गई है। डीएसपी पांवटा और एसएचओ की टीमें हरियाणा समेत पड़ोसी राज्यों में दबिश दे रही हैं। जिला सिरमौर के संदिग्ध स्थलों पर भी नजरें हैं। आशंका जताई जा रही है कि वारदात के बाद शातिर पड़ोसी राज्यों में फरार हो गए हैं। शनिवार को एसपी सिरमौर रोहित मालपानी ने भी मोबाइल शोरूम का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

शुक्रवार मध्य रात्रि को पावंटा के कमलजीत सिंह के प्रिंस मोबाइल शोरूम में चोरी की वारदात हुई है। इसमें विभिन्न कंपनियों के करीब 40 लाख के महंगे मोबाइल चोरी हो गए। शातिर चोर आई-20 गाड़ी में पहुंचे थे। गाड़ी में किसी दूसरी गाड़ी की चोरी की गई नेम प्लेट लगा रखी थी। वारदात के बाद मोबाइल ड्रिस्ट्रब्यूटर के शोरूम से सीसीटीवी की डीवीआर तक उखाड़ कर साथ ले गए। पांवटा निवासी सतनाम ने बहादुरी दिखाते हुए देर रात को बाता पुल तक चोरों की गाड़ी का पीछा किया लेकिन, शातिर चोरों ने गाड़ी पर पत्थरों की बौछार कर दी। कुछ पत्थर गाड़ी के शीशे पर लगने से शीशे टूट गए। बातापुल से शातिर चोरों के पड़ोसी राज्य हरियाणा या पंजाब फरार होने की संभावनाएं जताई जा रही हैं, जिसके चलते डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान व थाना प्रभारी अशोक चौहान की टीमें पड़ोसी राज्यों में डेरा डाले हुए है। जिला पुलिस टीम साइबर सेल टीम का भी सहयोग ले रही है। मोबाइल डंप डाटा भी लिया जा रहा है। उधर, एसपी सिरमौर रोहित मालपानी ने कहा कि चोरी मामले की गहनता से जांच चल रही है। डीएसपी व एसएचओ की टीमें पड़ोसी राज्यों में दबिश दे रही हैं। इस मामले में साइबर सेल की टीम का सहयोग भी लिया जा रहा है, जिससे शीघ्र आरोपियों को
गिरफ्तार किया जा सके।
एंटीथेप्ट-अलार्म लॉक का इस्तेमाल करें व्यापारी : एसपी
एसपी सिरमौर रोहित मालपानी का कहना है कि पांवटा में भी व्यापारी एंटी थेप्ट-अलार्मिंग लॉक का इस्तेमाल शुरू करें। दुकानों को सुरक्षित रखने के लिए यह जरूरी है। इन लॉक में हाथ लगते ही अलार्म बजना शुरू हो जाता है। इस तरह के लॉक ऑनलाइन विभिन्न बेवसाईट से सस्ते दामों पर खरीदे जा सकते हैं। ..
विज्ञापन

कुछ माह में पांवटा क्षेत्र में चोरियों की वारदातें
-31 अगस्त को प्रिंस मोबाइल गैलरी का ताला तोड़कर 40 लाख के मोबाइल चोरी।
-25 अगस्त को देवीनगर में किरायेदार परिवार के पांच मोबाइल, नकदी उड़ाई
-17 अगस्त को राजस्व विभाग के पटवारी दीपक चौधरी के घर का
ताला तोड़ कर लॉकर से सोने के 5 कोके, दो जोड़ी सोने की बालियां, 2 जोड़ी टॉप्स, एक सोने का टीका, दो जोड़ी चांदी की पायल और चांदी के कंगन चोरी।
-16 अगस्त को बद्रीपुर में पुरुषोत्तम के घर चोरी में नकदी और ज्वेलरी पर हाथ साफ किया। बद्रीपुर में बुजुर्ग महिला के गले से चेन स्नैचिंग का मामला हो चुका है। बद्रीपुर भूपपुर मार्ग से सुरेंद्र सिंह का मिनी ट्रक चोरी हुआ।
-25 जून की रात को शातिर चोर एक घर के सामने खड़ी कार एचपी 17-5943 कार को ले उड़े।
-पांवटा की सूर्या कॉलोनी में रविंद्र सिंह के घर का ताला तोड़ नकदी, एलईडी और ज्वेलरी पर हाथ साफ। भाटांवाली में एनएच-7 पर इलेक्ट्रॉनिक शॉप का ताला तोड़ कर नकदी उड़ाई, माजरा में एटीएम लूटने का प्रयास। विदेश भ्रमण पर गए पांवटा के एक व्यवसायी के घर का ताला तोड़ कर चोरी की वारदात। पांवटा नप के वार्ड-5 में वीरवार को धीरज शर्मा के घर का ताला तोड़
विज्ञापन

30 हजार नकदी व ज्वेलरी उड़ाई। सिविल अस्पताल परिसर से दिनदहाड़े एक कार चोरी हुई। स्नैचिंग मामलों में वार्ड-4 में राह चलती महिला से सोने की चेन उड़ाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें