फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गार्ड की बंदूक से अचानक चली गोली, दो ग्राहक हुए मामूली घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखारी (महोबा)। ओरियंटल बैंक सूपा में गार्ड की बंदूक से अचानक कैश रूम के पास गोली चलने से बैंक में भगदड़ मच गई। गनीमत रही कि बंदूक की नाल ऊपर होने के कारण गोली सीधी छत पर लगने के बाद दो ग्राहकों को लगने से दोनों ग्राहक घायल हो गए। जिन्हें पुलिस की गाड़ी से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरखारी ले जाया गया। बाद में उनकी मरहम पट्टी के बाद छुट्टी कर दी।
विज्ञापन

बुधवार को ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स सूपा में कैशियर गार्ड राघवेंद्र सिंह को लेकर कैश रूम में कैश निकालने गया था। तभी गार्ड कैश रूम के बाहर बैठ गया। उसी समय अचानक गार्ड की बंदूक का निचला हिस्सा जोरदार तरीके से जमीन में लगने के कारण गोली चल गई। बंदूक के छर्रे बैंक की छत पर लगने के बाद लौटकर बैंक के अंदर लाइन में लगे ग्राहक रामश्री (45) पत्नी प्यारेलाल और छविलाल (55) लगने से दोनों घायल हो गए। बंदूक चलने से बैंक में भगदड़ मच गई।
गोली चलने की सूचना मिलने पर 100 डायल गाड़ी मौके पर पहुंच गई और इसके बाद कोतवाली प्रभारी चरखारी रीता सिंह भी बैंक पहुंच गर्ग। जहां पर ग्राहक बुुरी तरह सहमे हुए थे। कोतवाली प्रभारी ने अपनी गाड़ी से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरखारी पहुंचाया। जहां पर उपचार के बाद उनकी छुट्टी कर दी गई। बैंक प्रबंधक मनीष का कहना है गार्ड की लापरवाही को देखते हुए उच्चाधिकारियों को गार्ड के खिलाफ लिखापढ़ी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गार्ड की बंदूक से अचानक चली गोली, दो ग्राहक घायल
-ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स में कैश निकलवाते समय बंदूक का हिस्सा जमीन में लगने से हुआ हादसा
-गार्ड की लापरवाही से गोली चलने पर बैंक प्रबंधक ने की लिखापढ़ी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें