महोबा/कनकुआ। जिले में अलग-अलग स्थानों में हुई सड़क दुर्घटनाओं में एक महिला समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तीन लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जबकि एक बालक की हालत नाजुक होन पर उसे झांसी रेफर कर दिया गया।
झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग में तेईया गांव के पास एक कार ने तेईया गांव निवासी विकास 9 पुत्र मूलचंद्र अहिरवार को टक्कर मार दी। जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद उसे सामुुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पनवाड़ी ले जाया गया। जहां से डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया।
दूसरी ओर श्रीनगर निवासी सुनीत 18 पुत्र हरलाल बाइक से महोबा आ रहा था। तभी बाइक के फिसल जाने से गिरकर घायल हो गया। वहीं जीतू 19 पुत्र राजाराम निवासी रहेलिया को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर उसे घायल कर दिया।
सड़क दुर्घटनाओं में पांच लोग घायल
कार की चपेट में आने से बालक घायल