फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाइवे में डंपर पलटने से पांच घंटे लगा रहा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
श्रीनगर महोबा। कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग में ग्राम बरा नाला के पास सड़क पर ही बालू से भरा डंपर पलट जाने से आवागमन ठप हो गया, जिससे महोबा से नौगांव, छतरपुर, खजुराहो, सागर, सतना, टीकमगढ़ आने जाने वाले आधा सैकड़ा से ज्यादा वाहन जाम में फंस गए। दो किमी तक लंबा जाम लग जाने के कारण लोगों को खासी मशक्कत करनी पड़ी। थानाध्यक्ष ने मौके पर पहुंचकर सड़क के बीचोंबीच पड़े डंपर को हटाकर जाम खुलवाया। पांच घंटे बाद जाम खुलने पर आवागमन बहाल हुआ।
शनिवार की शाम को बालू से भरा डंपर महोबा की तरफ जा रहा था। तभी सामने से आ रहे टैंपो को बचाने के चक्कर में डंपर असंतुलित होकर पलट गया। जिससे हाइवे जाम हो गया। शाम पांच बज से रात दस बजे तक जाम लग जाने के कारण तमाम यात्री जाम में फंस गए। दो किमी तक लंबा जाम लग जाने से आधा सैकड़ा से ज्यादा वाहन जाम में फंसे रहे। रात का समय होने के कारण अधिकारी भी मौके पर नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर रात बजे पहुंचे थानाध्यक्ष श्रीनगर वीरप्रताप सिंह ने सड़क के बीचोंबीच पड़े डंपर को हटवाकर जाम खुलवाया। रात दस बजे जाम खुलने के बाद पांच घंटे से फंसे यात्रियों ने राहत की सांस ली। जाम खुलते ही आवागमन शुरू हो गया। अंधेरा होने के कारण यात्री खासा दहशत में रहे। जाम के चलते सभी यात्री अपने अपने गंतव्य स्थानों पर पांच घंटे देरी से पहुंचे।

हाईवे में डंपर पलटने से पांच घंटे लगा रहा जाम
-रात दस बजे पहुंचे थानाध्यक्ष ने डंपर हटवाकर खुलवाया जाम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें