महोबा। शहर के मोहल्ला भटीपुरा में एक युवक छत में सोते समय अचानक रात में उठकर सीढ़ियों की तरफ जाने की बजाय नीचे गिरकर घायल हो गया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल लाया गया। हालत नाजुक होने पर उसे मेडिकल कॉलेज कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया। जहां पर उसकी मौत हो गई।
मोहल्ला भटीपुरा निवासी भूरा (20) पुत्र शाबिर बुधवार की रात को छत पर सो रहा था। अचानक नींद खुलने के बाद वह नीचे गिर गया। सिर पर गंभीर चोटें आने पर उसे गुरुवार को सुबह जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसे कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया। हालत में सुधार न होने पर गुरुवार को उसकी मौत हो गई। गुरुवार की रात को शव आने पर घर में कोहराम मच गया। जवान बेटे की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
छत से गिरकर युवक की मौत