फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधा दर्जन चोरियों का पुलिस ने किया खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कनकुआं महोबा। थाना क्षेेत्र के आधा दर्जन स्थानों पर एक माह पहले हुई चोरियों का पुलिस ने खुलासाकर पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से चोरी की गई सामग्री के साथ साथ एक रिवाल्वर, दो मोबाइल, एक देशी बंदूक और 315 बोर का तमंचा बरामद किया है। आरोपियों को जेल भेज दिया है।
थाना महोबकंठ के ग्राम तेइया में एक माह पहले प्रकाश नारायण के घर में घुसकर चोरों ने जेवरात व नगदी लूट ली थी। कस्बा महोबकंठ में पुष्पेंद्र गुप्ता के घर में घुसकर कीमती सामान व अन्य सामग्री चोरी कर ली। इसके बाद मुन्ना के घर में भी चोरों ने घुसकर चोरी की और फरार हो गए। सभी पीड़ितों द्वारा मुकदमा दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेढ़ माह पहले टोला पातर में धर्मेंद के घर में घुसकर चोरों ने सोने चांदी के जेवरात व नगदी चोरी की। इसके बाद तेइया में गुड्डू के घर में घुसकर भी चोरी की थी। पुलिस ने रविवार को दबिश देकर बालादीन, कल्लन, कुलदीप, रामकरन और कल्लू सहित पांच चोरों के पास से पुलिस ने रिवाल्वर, दो मोबाइल, एक देशी बंदूक, 315 बोर का तमंचा और चांदी की पायल बरामद की। थानाध्यक्ष महोबकंठ का कहना है कि शेष चोरो की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।
आधा दर्जन चोरियों का पुलिस ने किया खुलासा
-रिवाल्वर, तमंचा सहित जेवरात भी किए बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें