फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान का ताला तोड़कर हजारों की संपति उड़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चरखारी (महोबा)। कस्बे के कृषि मंडी के सामने स्थित लक्ष्मी गारमेंट की दुकान का शटर का तोड़कर चोरों ने हजारों रुपये की संपत्ति चोरी कर ली और फरार हो गए। सुबह शटर का ताला टूटा देख आसपास के लोगों ने दुकान मालिक को सूचना दी। मौके पर पहुंचे दुकानदार के मामा ताला टूटा देखा तो उसके होश उड़ गए। दुकान के अंदर से जींस, पेंट, टी-शर्ट व अन्य कीमती वस्त्र व पांच हजार रुपये की नगदी नदारद मिली।
कस्बे के मोहल्ला जयेंद्रनगर निवासी संतोष रैक्वार लक्ष्मी गारमेंट के नाम से रेडीमेड कपड़ों की दुकान किए हुए है। शुक्रवार को सुबह वह दुकान में ताला लगाकर दिल्ली माल खरीदने गया था। शनिवार को सुबह पड़ोसी दुकानदार घनश्याम ने दुकान का ताला टूटा देखा तो दुकानदार को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

घनश्याम ने कोतवाली चरखारी में सूचना दी। सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी अनूप कुमार दुबे ने पुलिस टीम के साथ दुकान का निरीक्षण किया। उन्होंने जल्द से जल्द घटना का पर्दाफाश किए जाने का आश्वासन दिया।
दुकान का ताला तोड़कर हजारों की संपत्ति उड़ाई
-दुकानदार ताला लगाकर करके दिल्ली गया था माल खरीदने
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें