फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व राजमंत्री के बेटे ने मचाया उत्पात , की हवाई फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
खरेला महोबा। चुनावी रंजिश के चलते पूर्व राज्यमंत्री के बेटे ने एक दलित युवक को अगवाकर बाइक छीन ली और तीन दिन तक घर में बंधक बनाए रखा। किसी तरह छूटकर थाने पहुंचे युवक को मंत्री के बेटे की शिकायत करना महंगा पड़ गया। पुलिस ने रिपोर्ट तो दर्ज नहीं की, उल्टा मंत्री के बेटे ने अपने साथियों के साथ मंगलवार की रात को ही युवक की मां, भाई की बंदूक की बटों और लाठी डंडों से प्रहार कर लहूलुहान कर दिया तथा जमकर हवाई फायरिंग की, जिससे आसपास के लोग घरों में दुबक गए। पीड़ित ने पूर्व मंत्री के बेटे शिवा सिंह सहित एक दर्जन लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला किए जाने का मुकदमा दर्ज करा दिया है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। सुरक्षा की दृष्टि से पीड़ित के घर में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन

सात माह पहले हुए नगर निकाय के चुनाव में कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष और बसपा शासन में रहे राज्यमंत्री कुंवर बादशाह सिंह की पत्नी रत्ना सिंह नगर पंचायत अध्यक्ष खरेला का चुनाव लड़ी थी। जो अपनी जेेठानी से चुनाव हारकर दूसरे नंबर पर रही थी। दलित बस्ती से वोट कम मिलने के कारण पूर्व राज्यमंत्री का बेटा चुनाव हारने से खासा नाराज था। तीन दिन पहले खरेला के मोहल्ला रायसिंह निवासी कालू अहिरवार बाइक से घर जा रहा था। तभी पूर्व राज्यमंत्री के बेटे शिवा सिंह ने अपने साथियों के साथ अगवाकर उसे अपने मकान के तलघर में रखा और उसकी जमकर मारपीट की। मंगलवार की रात को किसी तरह छूटकर थाने पहुंचे कालू अहिरवार की पुलिस ने रिपोर्ट लिखने के बजाय उल्टा भगा दिया। शिवा सिंह को दलित युवक के थाने पहुंचकर शिकायत करने की सूचना मिलते ही उसने अपने एक दर्जन सशस्त्र साथियों के साथ कालू अहिरवार के घर में घुसकर जमकर नग्न नाच किया। कालू की मां सुखदेवी उर्फ आशारानी, भाई हीरालाल और राजकुमार की बंदूक की बटों व डंडों से पिटाई कर अधमरा कर दिया। इसके बाद हवाई फायरिंग की। जिससे आसपास के लोग घरों में दुबक गए। बाद में राजकुमार ने घटना की रिपोर्ट शिवा सिंह पुत्र कुंवर बादशाह सिंह सहित एक दर्जन लोगों के खिलाफ दर्ज करा दी है लेकिन पुलिस हमलावर को गिरफ्तार नहीं कर सकी।
कुंवर बादशाह सिंह ने बेटे शिवा सिंह सिंह द्वारा बंधक बनाने की घटना से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि उनका बेटा इस तरह की हरकत नहीं कर सकता है। राजनैतिक विद्वैष के कारण उनके बेटे को साजिश के तहत फंसाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दलित पर टूटा पूर्व राज्यमंत्री के बेटे का कहर
-पूर्व राज्यमंत्री के बेटे शिवा सिंह ने मचाया उत्पात, की हवाई फायरिंग
-दलितों की बंदूक की बटों और डंडों से पिटाई कर किया अधमरा
-तीन दिन तक दलित युवक की मारपीट कर बनाए रखा बंधक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें