फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोन दिलवाने का झांसा दे एक लाख रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
लोन दिलवाने का झांसा दे एक लाख रुपये ठगे
विज्ञापन

- लोन करवाने के लिए दिए चेकों के माध्यम से निकाले रुपये, मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। लोन दिलवाने का झांसा देकर दो युवकों ने एक चार्टर्ड अकाउंटेंट से करीब एक लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित ने लोन के लिए जो चेक दिए थे, उससे आरोपियों ने उनके खाते से रुपये निकाल लिए। आरोपियों के फोन नहीं मिलने पर उन्हें अपने साथ ठगी का अहसास हुआ तो उन्होंने पुलिस में शिकायत दी। थाना मुजेसर पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

संजय कॉलोनी निवासी चार्टर्ड अकाउंटेंट हिमांशु गुप्ता ने पुलिस को बताया कि उन्हें 20 लाख रुपये की जरूरत थी। इसके लिए उन्होंने कुछ बैंकों से लोन के लिए संपर्क किया था। मई में योगेश कुमार और अभिनव शर्मा नाम के दो युवकों ने उनसे बैंक कर्मचारी बनकर मिले थे। युवकों ने उनसे सिक्योरिटी के रूप में नौ चेक मांगे। उन्होंने युवकों को पांच चेक पर कैंसिल की मोहर लगाकर दे दी, बाकी चार के लिए युवकों ने कहा कि वे खुद कैंसिल कर लेंगे। वे चेक लेकर चले गए। 26 जून को चार चेक के माध्यम से हिमांशु के खाते से करीब एक लाख रुपये निकाल लिए। खाते से पैसे निकलने का मैसे हिमांशु गुप्ता के पास आया तो योगेश और अभिनव को फोन मिलाया, मगर उनके फोन नहीं लगे। इस पर उन्हें अपने साथ धोखाधड़ी का अहसास हुआ तो उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

--------
अमित भाटिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें