फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में डूबने से मासूम की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
महोबा। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बिलवई में एक मासूम की तालाब में डूबने से मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन पुलिस को सूचना दिए बगैर ही शव जिला अस्पताल से घर ले गए।
विज्ञापन

ग्राम बिलवई निवासी आनंद (8) पुत्र हरनारायण दोस्तों के साथ तालाब में नहाने गया था। नहाते समय गहरे पानी में जाने से वह डूबने लगा। साथी को डूबता देख बच्चों ने शोर शराबा मचाया। तब आसपास के लोग और परिजन तालाब पहुंच गए। ग्रामीणों ने तालाब में कूंदकर पानी में डूब रहे मासूम को बाहर निकाला। आनन फानन में उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों का अस्पताल में रो-रोकर बुरा हाल रहा। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया।
विज्ञापन

तालाब में डूबने से मासूम की मौत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें