फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर में इसी स्थान से चोरी गए 150 घंटे

Tue, 23 Jan 2018 12:38 AM IST
दुर्गा मंदिर से डेढ़ लाख कीमत के घंटे चोरी
विज्ञापन
विज्ञापन
कुलपहाड़ (महोबा)।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सुगिरा में प्राचीन दुर्गा देवी मंदिर से रविवार रात चोरों ने करीब डेढ़ सैकड़ा पीतल के घंटे चारी कर लिये। जिनकी कीमत एक लाख रुपये बताई जा रही है। ग्रामीणों की शिकायत पर पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुट गई। घटना से ग्रामीणों में रोष है।

ग्राम सुगिरा में प्राचीन दुर्गा देवी का मंदिर है। रविवार रात चोरों ने मंदिर में घुसकर करीब डेढ़ सैकड़ा घंटे चुरा लिये। सोमवार को सुबह मंदिर पहुंचे पुजारी ने घंटे गायब देखकर ग्रामीणों को सूचना दी। ग्रामीणों ने घटना की तहरीर कोतवाली कुलपहाड़ को दी।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि प्राचीन मंदिर होने के कारण यहां पर दूर दूर से मन्नतें मांगने आते हैं। और मनौती पूरी होने पर पीतल और अष्टधातु के घंटे चढ़ाते है। मंदिर में छोटे बड़े तीन सैकड़ा घंटे लगे हुए थे। मंदिर में पूजा करने वालेे बलराम यादव, मानसिंह, सुधांशु, मोहन, रूप सिंह ने बताया कि इससे पहले भी चोरों ने खजाने के लालच में मूर्ति को क्षतिग्रस्त कर दिया था।
विज्ञापन


एसआई आनंद कुमार ने मौके पर जाकर घटना स्थल का जायजा लिया और ग्रामीणों के बयान दर्ज कर चोरी की घटना का खुलासा करने का आश्वासन दिया। भरभारा और कुलपहाड़ के मंदिरों से भी हुई चोरी घटनाओं का पुलिस आजतक खुलासा नहीं कर पाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें