फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों से छूटकर भागा चोरी का आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। कामधेनु कांप्लेक्स में बंद फैक्ट्री में चोरी करते हुए युवक को लोगों ने रंगे हाथों पकड़ लिया लेकिन आरोपी छूट कर भागने में सफल रहा।
विज्ञापन

सदर बाजार के आवास विकास निवासी राकेश कपूर की देहरादून रोड पर कामधेनु काम्पलेक्स में बर्फ फैक्ट्री हँ जो काफी समय से बंद पड़ी है। राकेश के मुताबिक पिछले कुछ दिनों से उनकी फैक्ट्री से सामान चोरी हो रहा था, जिसके चलते उन्होंने चौकीदार भी तैनात कर दिया था। राकेश का आरोप है कि एक युवक को फैक्ट्री में चोरी करते रंगे हाथ पकड़ लिया गया। उसने अपना नाम अमित निवासी माहीपुरा थाना जनकपुरी बताया। उसे पुलिस के पास लाया जाता, इससे पहले ही वह छूटकर फरार हो गया। राकेश ने थाना जनकपुरी में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें