कुलपहाड़ (महोबा)। नगर में विद्युत विभाग विजिलेंस टीम ने विभिन्न मोहल्लों में करीब आधा दर्जन घरों में छापा मारा। जहां केवल काटकर एवं मीटर से बाईपास कर चोरी करते हुए चार लोग पकड़े गए। जिनके विरुद्ध विद्युत अधिनियम के तहत कोतवाली कुलपहाड़ में मुकदमा पंजीकृत कराया गया है।
विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता शैलेंद्र कुमार ने बताया कि नगर में विद्युत विजिलेंस टीम के साथ करीब आधा दर्जन घरों में छापामारी की गई। जिसमें 4 लोग बाबूलाल निवासी राजा वार्ड कुलपहाड, अब्दुल रऊफ, मोहम्मद अशरफ निवासी सतियन पुरा कुलपहाड़ व कैलाश चौरसिया निवासी कुलपहाड़ के द्वारा मीटर के पहले डोरी में कट लगाकर विद्युत चोरी करते हुए पकड़ा। जिनके खिलाफ विद्युत चोरी अधिनियम के तहत कोतवाली कुलपहाड़ में मुकदमा पंजीकृत कराया गया है। विजिलेंस टीम में उप निरीक्षक रामवीर सिंह, कांस्टेबल अरविंद कुमार, अखिलेश कुमार, भागीरथ आदि मौजूद रहे।
चार लोगों को विजिलेंस टीम ने बिजली चोरी करते पकड़ा