महोबा। जिले में अलग-अलग स्थानों पर किशोरी समेत चार लोगों ने जहर खाकर जान देने का प्रयास किया। गंभीर हालत में सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां डॉक्टरों ने एक की हालत नाजुक बताई है।
कोतवाली कुलपहाड़ के ग्राम इंदौरा निवासी शिवानी (17) पुत्री जयसिंह यादव ने शुक्रवार की रात किसी बात से नाराज होकर जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर किशोरी ने जहर खाने की बात परिजनों को बताई। तब परिजन आनन-फानन में उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाए। जहां उसकी हालत नाजुक बनी है। इसी तरह कस्बा कबरई निवासी ममता (18) पुत्री जगमोहन, मोहल्ला रामनगर निवासी सुनीता (35) पत्नी शंकरलाल व ग्राम अकौना निवासी पुष्पेंद्र (24) पुत्र रामरतन ने घर पर जहर खाकर जान देने का प्रयास किया। सभी को परिजनों द्वारा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
चार लोगों ने खाया जहर, एक गंभीर