फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंग ने अस्पताल में घुसकर चिकित्सा अधीक्षक को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

महोबा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरखारी में बुधवार की रात दबंग ने हंगामा किया। महिला वार्ड में घुस रहे दबंग को कर्मचारियों ने रोकने की कोशिश की तो इनसे भी अभद्रता की गई।

अस्पताल से बाहर जाने के लिए कहने पर दबंग ने चिकित्साधीक्षक से मारपीट कर दी। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन



सीएचसी चरखारी के प्रभारी अधीक्षक डा. विनोद कुमार बुधवार की रात इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात थे। रात करीब 12 बजे कस्बे के मोहल्ला खंदिया निवासी रविंद्र सिंह शराब के नशे में अस्पताल पहुंचा। वह स्टाफ से अभद्रता करते हुए गाली गलौज करने लगा।


रविंद्र का अस्पताल में कोई मरीज भर्ती नहीं था। इसके बाद भी वह महिला वार्ड में घुसने लगा। इसका चिकित्साधीक्षक ने विरोध किया। इस पर उसने मारपीट करते हुए तमाचा जड़ दिया। कर्मचारियों ने रवींद्र को पकड़कर बीच बचाव कराया। घटना की सूचना यूपी 100 व कोतवाली पुलिस को दी गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


अस्पताल में मारपीट व हंगामे से मरीज व तीमारदार सहमे रहे। चिकित्साधीक्षक की तहरीर पर पुलिस ने रविंद्र सिंह के खिलाफ धारा 323, 504, 506, 332, 353 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है।


अस्पताल में चिकित्साधीक्षक को पीटा
- सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी को लाई कोतवाली,मुकदमा दर्ज कि या
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें