महोबा। सीमा से सटे मध्यप्रदेश के जनपद छतरपुर के पठा गांव निवासी काजल (19) की मंगलवार की देर शाम किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। किशोरी ने जहर खाकर जान देने की कोशिश। हालत बिगड़ने पर जहर खाने की बात परिजनों को बताई।
तब परिजन आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल लाए। इसी तरह कोतवाली क्षेत्र के कुम्हड़ौरा गांव निवासी रामदेवी (36) व मोहल्ला गांधीनगर निवासी रामजी (21) ने घर पर जहर खा लिया। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। (संवाद)