महोबा। थाना श्रीनगर के बिलरही गांव निवासी कुसुम (60) का घर पर किसी बात को विवाद हो गया। जिससे नाराज होकर उसने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर जहर खाने की बात परिजनों को बताई। परिजन उसे जिला अस्पताल लाए।
जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। इसी तरह सीमा से सटे जनपद हमीरपुर के दिदवारा गांव निवासी सीता (26) ने घर पर जहर खा लिया। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है। (संवाद)