फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: सेल्स मैनेजर के घर से दो लाख की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पनवाड़ी (महोबा)। फदना मार्ग पर स्थित शराब सेल्स मैनेजर के मकान की दीवार तोड़कर चोरों ने दो लाख की नकदी उड़ा दी। चोरी की लगातार बढ़ती घटनाओं में व्यापारियों में आक्रोश हैं।
विज्ञापन

फदना मार्ग स्थित एक मकान में भगवानदास किराये पर रहता है। वह देशी शराब व बीयर की दुकान पर सेल्समैन हैं। शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर दो दिन शराब की दुकानें बंद रहीं। इससे वह बिक्री का दो लाख रुपये कमरे में रखकर अपने गांव मसूदपुरा चला गया। रविवार की रात चोरों ने मकान की दीवार काटकर अंदर प्रवेश किया और दो लाख रुपये चोरी कर लिए।
सोमवार की सुबह सेल्समैन कमरे में पहुंचा तो दीवार टूटी व नकदी गायब देखी। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर पीड़ित से जानकारी ली। थानाध्यक्ष जयप्रकाश उपाध्याय का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें