फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोबाः युवक के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। बीजानगर रोड स्थित कांशीराम कॉलोनी में दो माह पहले युवती का फंदे पर लटकता शव मिलने के मामले में न्यायालय के आदेश पर युवक के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

कांशीराम कॉलोनी निवासी राजाराम अहिरवार ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया था कि 30 अप्रैल की सुबह नौ बजे उसकी पुत्री सुनीता (22) घर पर अकेली थी जबकि परिवार के अन्य सदस्य मोहल्ला छजमनपुरा स्थित दूसरे मकान में थे। आरोप था कि गांधीनगर निवासी आयुष सक्सेना कॉलोनी स्थित उसके आवास पहुंचा और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी दी। विरोध करने पर सुनीता की फांसी लगाकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया।
कोतवाली व पुलिस उच्चाधिकारियों से शिकायत करने के बाद भी रिपोर्ट दर्ज न होने पर पीड़ित ने न्यायालय का सहारा लिया। न्यायालय के आदेश पर शहर कोतवाली में आरोपी आयुष सक्सेना के खिलाफ हत्या, गाली-गलौज, धमकी व एससीएसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की विवेचना सीओ रामप्रवेश राय कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें