फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट से युवक की की जान गई

विज्ञापन
मृतक बरदानी अहिरवार की फाइल फोटो। - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
कबरई (महोबा)। अलीपुरा गांव में बिजली के करंट से युवक की मौत हो गई। परिजनों ने विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

बरदानी अहिरवार (27) शनिवार की सुबह आठ बजे जानवर चराने जा रहा था। तभी घर से कुछ दूरी पर जानवरों को भगाने के चक्कर में उसका पैर नाली में फिसल गया। नाली में पहले से बिजली तार टूटा पड़ा था। इसमें दौड़ रहे करंट की चपेट में आने से वह अचेत होकर गिर गया। परिजन तत्काल उसे जिला अस्पताल लाए। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के चाचा बाला प्रसाद ने आरोप लगाया कि विद्युत विभाग के अधिकारियों की लापरवाही के चलते घटना हुई। एक ही पोल से कई कनेक्शन दिए गए हैं।
पोल की दूरी अधिक होने के चलते आए दिन बिजली के तार टूटते हैं। इसकी शिकायत कई बार की गई लेकिन जिम्मेदारों ने कोई ध्यान नहीं दिया। घटना से मृतक की पत्नी किरण, पुत्री पूर्ति, दो पुत्र सागर व बउआ का रो-रोकर बुरा हाल है। उधर, विद्युत विभाग के अवर अभियंता वीके पांडेय का कहना है कि घर की केबल ठीक करते समय युवक की मौत हुई है। आरोप बेेबुनियाद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें