महोबा। लवकुशनगर तिराहा के समीप दो सगे भाइयों पर हमला कर घायल कर दिया गया। इसमें एक की हालत गंभीर है। हमलावर सोने का लॉकेट छीन ले गए। पुलिस ने शहर कोतवाली व एसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
भटीपुरा निवासी जसवंत श्रीवास बुधवार की देर शाम मजदूरी करके घर वापस लौट रहा था। तभी लवकुशनगर तिराहे पर कार सवार चार लोगों ने उसे रोककर मारपीट शुरू कर दी। सूचना पर पहुंचे बड़े भाई राजा भईया को भी पीटकर लहूलुहान कर दिया। सिर फट जाने से राजा भईया अचेत होकर गिर गया। आरोपी उसके गले में पड़ा सोने का लॉकेट छीन ले गए।
पीड़ित ने यूपी 112 पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस घायल दोनों भाइयों को कोतवाली लाई और पूछताछ करने के बाद घर भेज दिया। गुरुवार को पीड़ित ने एसपी सुधा सिंह को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।