फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध कब्जों पर गरजा बुलडोजर

विज्ञापन
अवैध कब्जा ढहाती जेसीबी। - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
श्रीनगर (महोबा)। ग्राम पंचायत कैमाहा के मौजा टपरियन में खेल मैदान के लिए आरक्षित भूमि पर बनाए गए अवैध मकानों पर शनिवार को प्रशासन का बुलडोजर गरजा। इस दौरान पक्के निर्माण ढहाए गए। इस कार्रवाई से अवैध कब्जाधारकों में खलबली मची रही।
विज्ञापन

प्रधान कैमाहा सत्यपाल सिंह ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर बताया था कि मौजा टपरियन में खेल मैदान के लिए भूमि आरक्षित है। इस पर लोगों ने अवैध तरीके से मकान बना लिए हैं। कब्जा हटाने को लेकर कई बार नोटिस दिए गए लेकिन ग्रामीणों ने भूमि खाली नहीं की। एसडीएम ने तहसीलदार को लेखपालों की टीम बनाकर पैमाइश कराने व अवैैध कब्जों को हटाने के निर्देश दिए थे। शनिवार को राजस्व टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। खेल मैदान की जमीन पर बनी छह से अधिक मकानों को जेसीबी से ध्वस्त करा दिया। एसडीएम जितेंद्र कुमार ने बताया कि तहसील क्षेत्र में अवैध कब्जा धारकों को चिह्नित किया गया है। अवैध कब्जे हटाए जाने की कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें