महोबा। समदनगर में एक महिला का शव कमरे में फंदे पर लटकता मिला। मृतका की मां ने ससुरालवालों पर पुत्री की हत्या का आरोप लगाया है। कहा कि दहेज की मांग को लेकर उसकी पुत्री को प्रताड़ित किया जा रहा था। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
समदनगर निवासी सलीम की पत्नी रूबी (30) मंगलवार की रात अपने कमरे में लेटी थी। सुबह उसका शव पंखे के छल्ले से फंदे पर लटकता मिला। मृतका की मां शकीना निवासी नरैनी बांदा ने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष के लोग उसकी पुत्री को दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित कर रहे थे। मारपीट के बाद शव को फंदे पर लटका दिया और आत्महत्या का रूप दे दिया। हालांकि अभी तक पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।